बेहद के बेहद की परम परम महाशांति है..!!
प्रश्न :- 1 :- वाइब्रेशनस (vibrations) किस चीज़ की बनी होती है? क्या इसे तत्वों से जोड़ सकते हैं ?
उत्तर :- 1:- वाइब्रेशनस (vibrations ) वायु तत्व और अग्नि तत्व के कॉम्बिनेशन (combination ) से बनते हैं। मनुष्य आत्मा की सोच चाहे नेगेटिव हो चाहे पॉज़िटिव हो वायुमंडल में कंपन create करती है। वाइब्रेशनस में वायु और अग्नि तत्व दोनों ही होते हैं।
प्रश्न :-2 :- आत्मा सतो, रजो और तमो कैसे बनती है?
उत्तर :-2 :- आत्मा पहले निराकारी थी। सोचते-सोचते निराकारी से आकारी बनी एवं सोच से ही आकारी से साकारी बन गयी और फिर मनुष्य बन गयी। मनुष्य आत्मा पहले सतोप्रदान थी..सोच चलती गयी और आत्मा की शक्ति कम होती गयी। फिर मनुष्य की सोच रजो और फिर तमो बनती गयी.. अर्थात नेगेटिव और पॉज़िटिव दोनों ही सोचों ने आत्मा की शक्तियों को कम किया है।
ज्ञान हमें यह समझाता है कि कम से कम सोचो, कम से कम बोलो और जितना हो सके निर्संकल्प रहो तभी हमारी आत्मा की शक्ति बढ़ेगी।
परमशान्ति
विश्व परिवर्तन के लिये बापूजी के बेहद के ज्ञान की ज्यादा विस्तृत जानकारी एवं अन्य ज्ञान सम्बंधित topics के लिये आप हमारे लिंक...
पर देख व सुन सकते हैं!!
परमशान्ति..!!
